Tuesday, August 26, 2008

खाना खजाना

यह ब्लॉग यूँ तो भारतीय महिलाओं के लिए कहा जा सकता है पर फिर पुरूष मुझ पर लिंगभेद का आरोप लगा सकते हैं। इसलिए यह ब्लॉग खाना बनाने के प्रेमियों के लिए है।

कई सारी महिलाओं और कुछ पुरुषों के मिले जुले प्रयास का परिणाम है यह रेसिपी ब्लॉग, जिसका पता है: http://daalrotichaawal.blogspot.com/

मतलब, blogspot पर दाल, रोटी, चावल। आशा है आप इसे पसंद करेंगे और साथ ही इसकी सहायता से बनाये खाने को भी।

वाह बालेन्दु जी

भई वाह! बालेन्दु जी जिस प्रकार से पिछले ३ वर्ष से अंगुली उठाने वाली मीडिया की त्रुटियों पर हिन्दी ब्लॉग चला रहे हैं, उसे देख कर इसे सबसे पहले अपनी फेहरिस्त में शामिल करने का मन किया। आशा है आप भी बालेन्दु जी के ब्लॉग को पसंद करेंगे।

हिन्दी का एक बेहतरीन ब्लॉग।

बालेन्दु जी का ब्लॉग है: http://wahmedia.blogspot.com

हिन्दी पन्ने

इन्टरनेट पर हिन्दी का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसीलिए अब आपके सामने है एक ऐसा माध्यम जो जो इन्टरनेट पर बिखरे हिन्दी के पन्नों को संजो कर आप तक पहुचायेगा।

हम लगातार आप तक हिन्दी के श्रेष्ठ पन्नों को पहुचने की कोशिश करेंगे। इस शुभ कार्य में सहायता करने वालों का हार्दिक अभिनन्दन।

तो देखते रहिये, पढ़ते रहिये, हिन्दी-पन्ने।